स्कूल में सोते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला।
शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए सरकार द्वार निपुण भारत लक्ष्य निर्धारित किया है। शिक्षक अधिक होने के बावजूद पढ़ाई नहीं हो पा रही है। कक्षा दो के छात्र स्वर व व्यंजन के बारे में नहीं बता पाते हैं। कक्षा पांच के छात्र देश के राष्ट्रपति का नाम व प्रदेश के राज्यपाल, जिलाधिकारी, शिक्षा अधिकारी का नाम नहीं जानते हैं। स्कूल में सफाई व्यवस्था बेपटरी है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित किए गए पैरामीटर पूर्ण नहीं किए गए हैं। वहीं मामले में बीईओ राजीव प्रताप सिंह ने जांच कराने की बात कही है।