फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : महापौर और मंत्री नंदी के घर पहुंचे यो यो हनी सिंह

Thu, 30 Sep 2021 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : सिंगर यो यो हनी सिंह का अपने आवास पर स्वागत करतीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

एक लाइव कंसर्ट प्रोग्राम में शामिल होने आज संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध म्यूजिक प्रोडयूसर, कंपोजर, पॉप सिंगर एवं रैपर हनी सिंह प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के आवास पर पहुंचे। प्रयागराज की प्रथम नागरिक होने के नाते मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने यो यो हनी सिंह का अपने आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News : सिंगर यो यो हनी सिंह का अपने आवास पर स्वागत करते मंत्री नंदी के पुत्र और पुत्री। - फोटो : प्रयागराज
इस दौरान महापौर के परिवार के सदस्यों के साथ ही पुत्री जान्हवी और पुत्र नमन ने भी हनी सिंह के प्रयागराज आगमन पर बधाई दी। इस दौरान बातचीत करते हुए यो यो हनी सिंह ने प्रयागराज में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की। हनी सिंह ने कहा कि प्रयागराज और प्रयागराज वासियों का स्नेह उन्हें यहां खींच कर ले आता है।
 
हनी सिंह ने कहा कि प्रयागराज देश के तमाम जीवंत, आध्यात्मिक एवं महत्वपूर्ण शहरों में एक है। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ ही उनकी पूरी टीम और परिवार के सदस्यों ने यो यो हनी सिंह का स्वागत किया। उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ मची रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें