फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः राखी की कनपटी पर लगी थी गोली

Sat, 25 May 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
dhoomanganj - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक धूमनगंज के प्रीतमनगर निवासी प्रिंसिपल प्रमोद चौधरी के छोटे बेटे विराट उर्फ छोटू ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब वह दूसरे तल पर बने कमरे में था जबकि प्रमोद व राखीनीचे थे। अचानक  गोलियां चलने की आवाज सुनकर वह नीचे आया तो देखा कि राखी की कनपटी पर गोली लगी थी और वह बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उधर, गोली लगने से जख्मी पिता प्रमोद जमीन पर पड़े तड़प रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची पुलिस प्रमोद को एसआरएन अस्पताल ले गई लेकिन, कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई। जांच के दौरान घटनास्थल पर ही तमंचा व कारतूस मिला। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि परिवारवालों ने किसी रंजिश की बात से इंकार किया है। घटनास्थल की हालत देखने के बाद यही लग रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद प्रिंसिपल ने खुद को गोली मार ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। जांच की जा रही है।

अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि शादी की बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वृजनारायण सिंह, सीओ सिविल लाइंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें