फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएस खन्ना में बीएएलएलबी की पढ़ाई का रास्ता साफ

Sat, 25 May 2019 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन
एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बीएएलएलबी की पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने महाविद्यालय में बीएएलएलबी की 60 सीटों पर प्रवेश की मंजूरी दे दी है। सत्र 2019-20 में प्रवेश की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, इसके लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति से अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने लॉ इंटीग्रेटेड बीएएलएलबी (ऑनर्स) कोर्स शुरू करने के लिए पिछले साल इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद इविवि की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के उपरांत 16 अप्रैल 2019 को बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने कॉलेज का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. लालिमा सिंह ने बताया कि कॉलेज को बीएएलएलबी का कोर्स शुरू करने के लिए बीसीआई ने 60 सीटों की मान्यता प्रदान कर दी है। महाविद्यालय में विधि का कोर्स चलाने के लिए सभी आधारभूत सुविधाएं ई-लाइब्रेरी, मूट कोर्ट आदि उपलब्ध हैं। कॉलेज में बीएएलएलबी में केवल छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।

नए सत्र में प्रवेश के लिए अब कुलपति से अनुमति मिलने का इंतजार है। वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय और सीएमपी डिग्री कॉलेज में ही बीएएलएलबी की पढ़ाई हो रही है। अगर कुलपति से मंजूरी मिल जाती है तो सत्र 2019-20 में एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में भी बीएएलएलबी की 60 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। इस साल बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए 5355 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। 
विज्ञापन


ईश्वर शरण में भी बीएएलएलबी शुरू करने की तैयारी
ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में भी बीएएलएलबी का पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की टीम कॉलेज का निरीक्षण कर चुकी है। अब बार कौंसिल ऑफ इंडिया की टीम को कॉलेज आना है। माना जा रहा है कि दो सप्ताह में कौंसिल की टीम कॉलेज का निरीक्षण करने आ सकती है। कॉलेज में बीएएलएलबी की 120 सीटों के लिए प्रस्ताव बार कौंसिल ऑफ इंडिया को भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें