फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज रीजन ने बनाया रिकार्ड, 98.59 फीसदी रिजल्ट

Fri, 30 Jul 2021 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पिछले वर्ष की तुलना में 16.10 प्रतिशत अधिक रहा परिणाम
  • हमेशा की तरह इस बार भी छात्रों से बेहतर छात्राओं का रिजल्ट
विज्ञापन
prayagraj news : सीबीएसई रिजल्ट आने के बाद खुशी से झूमते टॉपर। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के प्रयागराज रीजन ने इस बार रिजल्ट में नया रिकार्ड कायम किया। रीजन के इतिहास में पहली बार बारहवीं की परीक्षा में सर्वाधिक 98.59 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफलता मिली। पिछले साल की तुलना में इस बार का परिणाम 16.10 फीसदी अधिक रहा। हमेशा की तरह इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी। छात्राओं का परिणाम छात्रों के मुकाबले 0.93 फीसदी अधिक रहा।

विज्ञापन

prayagraj news : सीबीएसई रिजल्ट आने के बाद खुशी से झूमते टॉपर। - फोटो : prayagraj
सीबीएसई प्रयागराज रीजन के तहत 52 जिलों में 1219 स्कूलों के एक लाख 37 हजार 667 छात्र-छात्राएं बारहवीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। प्रयागराज रीजन के तहत इन 52 जिलों में 98.59 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित की। छात्रों का रिजल्ट 98.24 फीसदी रहा, जबकि छात्राओं का परिणाम इससे बेहतर 99.17 फीसदी रहा।
विज्ञापन

prayagraj news : सीबीएसई रिजल्ट आने के बाद खुशी से झूमते टॉपर। - फोटो : prayagraj
पिछले साल भी 12वीं में 79.89 फीसदी छात्रों के मुकाबले 86.89 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं थीं और छात्राओं का रिजल्ट सात फीसदी अधिक था। पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो प्रयागराज रीजन के तहत बारहवीं की परीक्षा में छात्र-छात्राओं की सफलता का ग्राफ लगातार बढ़ा है। वर्ष 2019 में 75.36 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी, वर्ष 2020 में 82.36 फीसदी परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए थे और इस बार सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट 98.59 फीसदी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें