फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई भत्ते में होगी तीन फीसदी की बढ़ोतरी, 31 फीसदी हो जाएगा डीए

Fri, 30 Jul 2021 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • केंद्रीय एवं राज्य कर्मियों तथा पेंशनर्स को जुलाई से मिलेगा लाभ
विज्ञापन
prayagraj news : DA - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई से महंगाई भत्ता (डीए) में तीन फीसदी बढ़ोतरी तय हो गई है। जनवरी-2021 से 28 प्रतिशत डीए निश्चित हो चुका है। तीन फीसदी बढ़ोतरी के बाद 31 प्रतिशत डीए हो जाएगा। इसका लाभ करीब 80 लाख केेंद्रीय कर्मियों के अलावा सभी राज्य के कर्मचारियों तथा पेंशनर्स को भी मिलेगा।

विज्ञापन


उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जुलाई 2020 में 336, अगस्त में 338, सितंबर में 340, अक्तूबर में 344, नवंबर में 345, दिसंबर में 342, जनवरी 2021 में 340, फरवरी में 343, मार्च में 344, अप्रैल में 346, मई में 347 अंक रहा। जून का भी सूचकांक आ गया है, जो 350 रहा। इस तरह से 12 महीने का औसत सूचकांक 342.90 अंक है।

Trending Videos

DA
वेतन एवं पेंशन निर्धारण के विशेषज्ञ एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने बताया कि सूचकांक के अनुसार महंगाई भत्ता 31.18 प्रतिशत होगा। डीए पूर्णांक में लिया जाता है। ऐसे में जुलाई से डीए 31 फीसदी देय होगा। जनवरी में डीए 28 प्रतिशत निर्धारित हो चुका है। ऐसे में जुलाई से डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी तय है। बढ़े डीए का लाभ जुलाई से मिलेगा। हालांकि इसकी घोषणा में एक-दो महीने का वक्त लग सकता है। 
विज्ञापन

prayagraj news : money - फोटो : prayagraj
28 फीसदी डीए देने की हो चुकी है घोषणा
कोविड संक्रमण की वजह से आर्थिक मोर्चे पर जूझ रही सरकार ने जनवरी 2020 से डीए एवं डीआर फ्रीज कर दिया था। उस समय डीए 17 फीसदी था। पिछले महीने ही सरकार ने जुलाई से 28 फीसदी डीए देने की घोषणा की है। कई विभागों में इसी महीने के वेतन से 28 फीसदी डीए मिलने भी लगेगा। डीए में अब तीन फीसदी की और बढ़ोतरी होगी, जो जुलाई से ही देय होगी। हालांकि, इसका लाभ कर्मचारियों को मिलेगा या नहीं इसे लेकर सरकार की घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें