फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में होगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

Sun, 05 Sep 2021 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कार्यक्रम के लिए वाटरप्रूफ पांडाल लगाया जाएगा, जिससे कि बारिश होने पर कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो सके। इसी तरह झलवा में कार्यक्रम स्थल का समतलीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
ramnath kovind - फोटो : ramnath kovind
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान पर कार्यक्रम के लिए ढाई सौ मीटर क्षेत्रफल में पांडाल लगाया जाएगा। इसके अलावा झलवा में भी तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रपति यहां 11 सितंबर को आ रहे हैं। वह हाईकोर्ट में बनाए जा रहे अधिवक्ता चैंबर, मल्टी स्टोरी पार्किंग और झलवा में बनने वाले विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। हाईकोर्ट में उनके कार्यक्रम के लिए क्रिकेट मैदान में तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


वहां साफ-सफाई के साथ पांडाल लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम के लिए वाटरप्रूफ पांडाल लगाया जाएगा, जिससे कि बारिश होने पर कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो सके। इसी तरह झलवा में कार्यक्रम स्थल का समतलीकरण कराया जा रहा है। कार्यक्रम विधि विश्वविद्यालय के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि को ही बनाया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों का जिम्मा लोक निर्माण विभाग खंड एक को सौंपा गया है। विभाग के अधिकारियों का कहन है कि तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अभी कार्यक्रम में उपस्थिति होने वालों का पूरा आकलन होना बाकी है। इसके बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें