फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शिक्षक भर्ती पेपर आउट प्रकरण में फिर परीक्षा केंद्र पहुंची पुलिस, की जांच

Wed, 20 Oct 2021 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : रामनयन द्विवेदी प्रिंसिपल और अशोक तिवारी, सहायक अध्यापक। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
एडेड जूनियर हाईस्कूल सहायक अध्यापक/प्रधानाध्यापक  चयन परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में बुधवार को पुलिस फिर परीक्षा केंद्र पहुंची। सीसीटीवी की जांच के साथ ही दस्तखत के मिलान भी किए गए। प्रिंसिपल की बेटी आज भी कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


 एसटीएफ ने डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामनयन द्विवेदी व अध्यापक अशोक तिवारी को पेपर आउटर करने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा था।  कॉलेेज के वाइस प्रिंसिपल आकाश खरे, प्रिंसिपल के बेटे अनुग्रह द्विवेदी, बेटी आकांक्षा द्विवेदी और सॉल्वर विवेक कुमार को वांछित घोषित किया था। आकांक्षा को नकल कराने के लिए पेपर आउट कराया गया था।

बुधवार को पुलिस ने स्टाफ से पूछताछ के बाद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। कुछ फुटेज बृहस्पतिवार को मिलेंगे। पुलिस परीक्षा के दिन लगे कक्ष निरीक्षकों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस ने आस पास के एरिया के भी फुटेज मंगाए हैं। आकाश खरे, अनुग्रह द्विवेदी की लोकेशन उस दिन भारत स्काउट गाइड के आस पास ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें