कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के द्वारा विधानसभा चुनाव यूपी में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा पर महिलाओं ने प्रसन्न्ता जाहिर की है। कांग्रेस से जुड़़ी महिलाओं ने जुलूस निकालकर प्रियंका गांधी के प्रति आभार जताया।
महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस ही महिलाओं को उनकी सही भागीदारी दे सकती है। अन्य पार्टियां महिलाओं के लिए महज घोषणाएं और लुभावने वादे ही करती हैं। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान एक बैनर भी लगाया गया था जिसमें लिखा था लड़की हूं, लड़ सकती हूं। आभार प्रियंका दीदी।
इस मौके पर यूपी कांग्रेस के महासचिव मुकंद तिवारी, प्रवक्ता हसीब अहमद, दरख्शा कुरैशी, रूबीना खान, उदय यादव, गौरव पांडेय, फिरोज अहमत, अल्कशा, नफीश कुरैशी आदि मौजूद रहे।
योगी सरकार पुतला फूंक जताया विरोध
समाजवादी छात्रसभा इकाई की ओर से बुधवार को आगरा के जगतपुर थाने में वाल्मीकि समाज के कर्मचारी की पुलिस हिरासत में मौत की घटना के विरोध में योगी सरकार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन में शामिल छात्रनेताओं ने कहा कि पुलिस फर्जी एनकाउंटर एवं बेगुनाहों की हत्या कर रही है। मांग की है कि वाल्मीकि परिवार को न्याय मिले। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा योगी सरकार तत्काल दे, अन्यथा समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। पुतला दहन में मुख्य रूप से छात्रनेता गोलू पासवान, आयुष मिनिस्टर, राहुल पटेल,शिव शंकर सरोज उपस्थित रहे। संवाद
रोजगार आंदोलन के 50 दिन पूरे, 27 को प्रदेश स्तरीय युवा पंचायत
प्रदेश में पांच लाख रिक्त पदों को तत्काल विज्ञापित करने, सभी लंबित भर्तियों को चुनाव के पहले पूरा करने, हर युवा को रोजगार की गारंटी और रोजगार मिलने तक बेरोजगार भत्ता जैसे मुद्दों को लेकर युवा मंच का प्रदर्शन 50 वें दिन बुधवार को भी सिविल लाइंस में जारी रहा। युवाओं ने दीवाली के पहले सभी रिक्त पदों को विज्ञापित न करने की स्थिति में अंजाम भुगतने का अल्टीमेटम दिया और सीएम को संबोधित ज्ञापन दिया।
युवा मंच संयोजक राजेश सचान व अध्यक्ष अनिल सिंह ने एलान किया कि 27 अक्तूबर को बुलाई गई प्रदेश स्तरीय युवा पंचायत में किसान आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन की रूपरेखा व रणनीति तैयार होगी। प्रदर्शन में अमित द्विवेदी, युवा मंच के प्रयागराज प्रभारी ईशान गोयल, रवि प्रकाश, राजेश चौधरी, अरूण कुमार, आदित्य सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, अरविंद, राघव, नरेंद्र कुमार सिंह, शाहजी बालम, सूरत सिंह, ज्ञानेंद्र, वेदी, संदीप सिंह, चंद्र, प्रवीण मौर्य, राजेंद्र यादव, चंद्रेश यादव, जेबी कुमार, अविनाश कुमार, विवेक चौधरी, अरुण कुमार, आशुतोष आदि मौजूद रहे। संवाद