फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में भाई की मौत, बहन समेत दो घायल

Wed, 01 Jul 2020 11:37 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बुधवार सुबह प्रयागराज- मिर्जापुर राजमार्ग पर कटका बैरियर के समीप दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मेजा थाना क्षेत्र के टुड़ियार गांव निवासी रोहित मिश्रा पुत्र रामनारायण अपनी बहन कृति मिश्रा को लेकर प्रयागराज की ओर आ रहा था।

विज्ञापन


कटका बैरियर के पास बुधवार सुबह समाने से दूसरी बाइक से रामराज (40) निवासी रामगढ़, कोरांव  आ गया। दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गईं। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ नेघटना की जानकारी रिर्पोटिग चौकी भीरपुर को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल भेजा।

जहां रोहित की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे शहर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे शहर लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ रोहित की बहन कृति और दूसरी बाइक सवार रामराज घायल हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। रोहित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु चीरघर भेज दिया। 
विज्ञापन


साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गिरा बाइक सवार, मौत
क्षेत्र के लालापुर निवासी कामता प्रसाद कनौजिया (38) पुत्र शिवमूरत कनौजिया मंगलवार शाम को बारा थाना क्षेत्र के लालापुर-बारा मार्ग पर धरा गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शहर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। 

 कामता चार भाइयों में सबसे बड़ा व मिलनसार व्यक्ति था। कामता की शादी गौहनिया के पास बलापुर गांव में हुई थी। कामता की दो बेटियां तनु और मोहनी अभी छोटी हैं। जानकारी के अनुसार कामता मंगलवार शाम को शहर से अपने घर लालापुर जा रहा था। वह जैसे धरा गांव के पास आया, सामने एक साइकिल सवार युवक आ गया।

उसको बचाने के चक्कर में कामता की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे कामता के सिर में गंभीर चोट लगी और बहुत सारा खून बह गया। आनन-फानन में लोगों की मदद से उसे उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सक उसे शहर के लिए रेफर कर दिए। शहर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें