फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर बर्गर-पिज्जा, खाना पहुंचाने वालों की होगी कोविड-19 की जांच 

Tue, 23 Jun 2020 01:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से घर पर खाना तथा खाने-पीने की अन्य वस्तुएं मंगाने वालों के लिए राहत की खबर है। प्रशासन द्वारा घर-घर बर्गर, पिज्जा आदि पहुंचाने वाले डिलेवरी ब्वॉय की कोविड-19 जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कालिंदीपुरम में कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। जांच की शुरुआत सोमवार से हो भी गई। पहले दिन करीब 100 लोगों को जांच के लिए केंद्र में भेजा गया। इसके अगले चरण में होटल, रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारियों की जांच की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


अनलॉक-1 के बाद से शहर में होटल, रेस्टोरेंट खुल  तो गए हैं, लेकिन ग्राहकों की संख्या बहुत कम है। इनका ज्यादातर कारोबार ऑनलाइन बुकिंग पर निर्भर है, किंतु इसके जरिए भी आर्डर की बहुत मांग नहीं हैं। कारण है कि ऑनलाइन बुकिंग से लोगों में कोरोना के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। पूर्व में डिलेवरी ब्वॉय से संक्रमण की शिकायतें भी आई हैं।

इसे देखते हुए सभी डिलेवरी ब्वाय की जांच कराने का निर्णय लिया गया है। अभिहित अधिकारी ममता चौधरी ने बताया कि इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश त्रिपाठी ने बताया कि 100 डिलेवरी ब्वॉय को जांच के लिए कालिंदीपुरम सेंटर भेजा गया है। अन्य डिलेवरी ब्वाय की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट के अलावा ऑनलाइन बुकिंग करने वाली संस्थाओं के संचालकों को भी निर्देश दिया गया है कि सभी डिलेवरी ब्वॉय की कोविड-19 की जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा होटल-रेस्टोरेंट के कर्मचारियों की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें