फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ई कामर्स कंपनियों का कैट समेत कई संगठनों ने फूंका पुतला

Wed, 24 Nov 2021 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : ई-कॉमर्स कंपिनियों के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं अन्य व्यापारिक संगठनों की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस पत्थर गिरजा के पास प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मादक पदार्थ, विस्फोटक सामग्री एवं बिना गुणवत्ता का सामान बेच रहे  ई-कॉमर्स कंपनियों का व्यापारियों ने पुतला फूंका। 

विज्ञापन


इलाहाबाद कंप्यूटर डीलर वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, इलाहाबाद सीमेंट एसोसिएशन, इलाहाबाद मोबाइल डीलर एसोसिएशन की ओर से हुए प्रदर्शन में ई कामर्स कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कारोबारियों ने कहा कि ऑनलाइन कंपनियों की मनमानी देश के बाजार को तबाह कर रही है। इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाए। कहा कि एक अमेरिकन कंपनी फर्जी पते, आईडी आदि पर गांजा बेच रही है। कारोबारी सौरभ गुप्ता ने कहा कि इन्हीं कारगुजारियों के कारण ई कॉमर्स कंपनियां अपने पोर्टल पर सस्ता सामान बेच लेती हैं।

यह भी देखने को मिला है कि नए के नाम पर पुराना लैपटॉप सप्लाई कर दिया गया। इलाहाबाद मोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं विभु अग्रवाल ने कहा कि सरकार खुदरा बाजार को बचाने के लिए ई-कॉमर्स पॉलिसी की घोषणा करें। इस अवसर पर कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल, अनु पांडेय, आशीष केसरी, कृष्ण किशोर अग्रवाल, अजय गुप्ता, अजय अग्रवाल, राजमोहन पुरवार, संदीप अग्रवाल, कृष्ण किशोर अग्रवाल, दिनेश केसरवानी, अनूप जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें