फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: पिता ने बेटे पर दर्ज कराया बेटी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मुकदमा

Sat, 13 Nov 2021 07:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज

सार

मां ने सोरांव के गहरपुर तो बेटी ने मऊआइमा के किरांव चौहान का पुरा में की थी खुदखुशी। घटना के बाद ही आरोपी भाई चल रहा है फरार। पुलिस ने परिवार के कई सदस्यों को लिया था हिरासत में। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी के खुदखुशी के लिए उकसाने एवं शव को दफनाने क ा आरोप लगाते हुए पिता ने फरार बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। जबकि मां-बेटी के शव मिलने के बाद से ही वह घर छोड़कर फरार है। घटना मऊआइमा के किरांव मजरा चौहान का पुरा गांव का है। 

विज्ञापन


किरांव चौहान का पुरा निवासी नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी नंदनी सिंह को उसके ही बेटे सरदार सिंह द्वारा घरेलू अनबन को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद भाई की बातों से वह आहत आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर खुदखुशी कर ली। बेटी के खुदकुशी करने की खबर से मां सुशीला देवी भी गहरपुर सोरांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मां-बेटी के खुदखुशी करने के बाद से ही उसका पुत्र सरदार घर छोड़कर फरार हो गया है। जिसक ो लेकर सरदार पर संदेह हो गया। वहीं शुक्रवार को घटना मामले में मृतका नंदनी सिंह के पिता नरेंद्र सिंह ने पुलिस थाने में बेटी को खुदखुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें