फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली बेटी से एक साल से कर रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 13 Nov 2021 05:59 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
rape - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कीडगंज में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी पर पत्नी बेटी को लेकर थाने पहुंची। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपीकीडगंज निवासी कैलाश केशरी है। पहली पत्नी के बाद उसने एक महिला से दूसरी शादी की है। महिला की भी यह दूसरी शादी है और उसकी एक बेटी भी है जिसे वह साथ लेकर रहती है। महिला का आरोप है कि दो दिन पहले उसकी बेटी ने उसे बताया कि पिता उसके साथ गलत काम करता है।

वह पिछले कई साल से उसके साथ दरिंदगी कर रहा है और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। डर केचलते वह चुपचाप सब कुछ सहती रही। यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। वह बेटी को लेकर थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें