फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: अभिनेता सलमान खान से रंगदारी मांगने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

Wed, 08 Apr 2020 01:27 PM IST
विनोद सिंह news desk amar ujala, prayagraj
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj me police encounter me ghayal criminal - फोटो : prayagraj
शहर के करेली थाना क्षेत्र स्थित बख्शीमोढ़ा नाले के पास बुधवार तड़के अभिनेता सलमान खान के पीए से रंगदारी मांगने के आरोपी शातिर अपराधी शेरा की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। शेरा ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं तो जवाबी फायरिंग की गई। एक गोली शेरा के पैर पर लगी जिससे वह गिर पड़ा। उसे गिरता देख उसका भाई विक्की समेत दो लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

2 of 5
Officers investigating after a police encounter in Kareli. - फोटो : prayagraj
करेली के मनोहर दास की बगिया मोहल्ले के रहने वाले शारिक के किराने की दुकान पर मंगलवार रात नौ बजे विक्की पहुंचा था। उसने शारिक से सिगरेट मांगी फिर गुंडा टैक्स मांगने लगा। शारिक ने इनकार किया तो विक्की असलहा निकालकर फायरिंग करने लगा। इसे दुकान पर मौजूद लोग भाग निकले। विक्की ने शारिक की दुकान से 12,000 रुपये लूट लिए, इसके बाद तमंचा लहराता हुआ वहां से भाग निकला। सूचना मिलते ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज और एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 5
Officers investigating after a police encounter in Kareli. - फोटो : prayagraj
फोर्स ने विक्की के घर पर दबिश दी। पता चला कि वह जमानत पर छूटा शातिर बदमाश शेरा का भाई है। शेरा वही शख्स है, जिसने मुंबई में सलमान खान के पीए से करोड़ों की रंगदारी मांगी थी। उसके ऊपर तकरीबन डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद से ही पुलिस विक्की और शेरा की खोजबीन में लग गई। रात में कई जगह दोनों की तलाश में दबिश दी गई। इंस्पेक्टर करेली अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों कहीं भागने की फिराक में हैं। 

वाहनों की चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा

करेली में बख्शीमोढ़ा के पास सुबह पौने पांच बजे के करीब पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक बाइक पर तीन युवक निकले तो पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा। बाइक चला रहा युवक तेजी से गाड़ी लेकर भागा तो पुलिस ने उसका पीछा किया। कुछ दूर जाकर पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी और वह नीचे गिर पड़ा। उसे गिरता देख उसके दोनों साथी बाइक लेकर भाग निकले। पुलिस पास पहुंची तो देखा कि वह शातिर अपराधी शेरा है। उसके पास से लोड पिस्टल मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Officers investigating after a police encounter in Kareli. - फोटो : prayagraj
पुलिस ने अधिकारियों को सूचना दी और घायल शेरा को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर शेरा के घर वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि विक्की और उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। शेरा शातिर अपराधी है। वह शहर में एक गैंग बनाकर वारदातों को अंजाम देता है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के अनुसार बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके ऊपर 452, 392, 504, 506 और सेवेन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें