जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के निर्देश जिले के कई एसडीएम के स्थान बदल दिए गए हैं। करछना के एसडीएम विनोद कुमार पांडेय को एसडीएम सदर बनाया गया है। एसडीएम फूलपुर युवराज सिंह को एसीएम फर्स्ट और एसीएम फर्स्ट अंबरीश कुमार बिंद को एसडीएम फूलपुर बनाया गया है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर सौरभ भट्ट को एसडीएम मेजा, डिप्टी कलेक्टर रमेश मौर्य को एसडीएम हंडिया, डिप्टी कलेक्टर ज्योति मौर्य को एसडीएम सोरांव बनाया गया है। आगे पढ़ें...