सोमवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उनको संबंधित जिलों के एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अफसरों ने जीआरपी सिपाहियों के संक्रमित होने की सूचना दी तो स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और थाने के 25 समेत कुल 33 पुलिस कर्मियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। इन सभी पुलिसकर्मियों को छुट्टी देकर होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
जिन दो पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, उनमें से एक मालखाने का मुंशी जबकि दूसरा प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात था। इसके अलावा जिन पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कराया गया है, उनमें से 25 थाने में जबकि आठ अन्य जगहों पर तैनात हैं।
इनमें से कई बैरकों में रहते हैं। ऐसे में दो बैरकों को भी खाली कराकर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। थाने पर तैनात पुलिसकर्मी के संक्रमित होने के चलते एहतियातन इंस्पेक्टर को भी होम क्वारंटीन कराया गया है। एक संक्रमित सिपाही जिस बैरक में रहता था, वहां सीओ के ड्राइवर का भी आना जाना था, ऐसे में सीओ को भी होम क्वारंटीन कराया गया है।
सभी 33 पुलिस कर्मियों का नमूना कोरोना जांच के लिए भेजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी में कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
मनोज कुमार झा, एसपी जीआरपी