ऐसे में उन्होंने आयोग में आवेदन देकर परीक्षा तिथि परिवर्तित किए जाने की मांग की थी। इसके बाद आयोग को संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करना पड़ा। अब 25 अगस्त से आयोजित पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एक महीना और मिल जाएगा। कैलेंडर में शामिल अन्य परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाकी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर ही होंगी। कैलेंडर के अनुसार 11 परीक्षाएं वर्ष 2020 और दो परीक्षाएं वर्ष 2021 में आयोजित की जाएंगी।
इनमें इस वर्ष जुलाई, अगस्त, सितंबर, नवंबर एवं दिसंबर में दो-दो और अक्तूबर में एक परीक्षा और अगले वर्ष जनवरी एवं फरवरी में एक-एक परीक्षा होगी। इस परिवर्तन से अभ्यर्थी काफी खुश हैं। अभ्यर्थी चाह रहे थे कि पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम आ जाए, ताकि पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए चयन के अवसर बढ़ सकें।
पहले यह मुश्किल लग रहा था लेकिन अब मुख्य परीक्षा एक माह आगे बढ़ जाने से उन्हें उम्मीद है कि पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अमूमन उच्च पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी पीसीएस की अगली परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं। ऐसे में पीसीएस-2019 के अभ्यर्थियों के बीच स्पर्धा कम हो जाएगी।