फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कपड़े के गोदाम में आग से करीब 25 लाख के ऊलेन कपड़े जलकर खाक

Sun, 07 Nov 2021 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज

सार

सर्दियों को देखते हुए अंकित रस्तोगी ने काफी माल मंगाकर गोदाम में रखा हुआ था। आग से सारा माल जल गया। इससे मुहल्ले में अफरा-तफरी मची रही। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : कपड़े के गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित पान दरीबा स्थित गोदाम में आग लग जाने से करीब 25 लाख रुपये के ऊलेन कपड़े जलकर राख हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा रहा। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। 
विज्ञापन


आर्य समाज मंदिर गली में चौक स्थित पान दरीबा मुहल्ले में अंकित रस्तोगी के कपड़ों का गोदाम है। कुछ दिनों पहले उन्होंने ऊलेन कपड़े मंगाए थे। रविवार की रात गोदाम में आग लग गई। जिससे सर्दियों के लिए मंगाया गया करीब 25 लाख रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना पाकर मौके पर दमकल के साथ फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें