फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : डेंगू के 11 नए संक्रमित, अब तक 814 मरीज, जीका वायरस का भी खौफ

Sun, 07 Nov 2021 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
जीका वायरस - फोटो : iStock
विज्ञापन

हर दिन सर्द हो रहे मौसम के बीच डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। रविवार को डेंगू के 11 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें एलाइजा जांच और कार्ड टेस्ट कराने वाले भी शामिल हैं। वहीं जिले में अब तक डेंगू के 814 मरीज चिह्नित हो चुके हैं। एसआएन, बेली, कॉल्विन अस्पतालों में 60 डेंगू संक्रमित भर्ती हैं। निजी अस्पतालों में डेंगू संक्रमितों, बुखार पीड़ित संभावित डेंगू पीड़ितों की भरमार है। इनकी संख्या दो सौ के पार है।

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक डेंगू का प्रकोप अब कम हो रहा है। पहले 20 फिर 15 और संक्रमितों की संख्या दस या ग्यारह पुष्ट हो रही है। अगले 15 दिनों में डेंगू संक्रमितों की संख्या कम होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण कम होने की वजह से ही तीन सरकारी अस्पतालों में कुल 110 बिस्तरों में 50 खाली हैं। सरकारी दावों के विपरीत जिले में निरोधात्मक कार्रवाई में लापरवाही की तमाम शिकायतें हैं। लोगों का आरोप है कि एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग सिर्फ उन्हीं इलाकों में की जा रही है, जहां डेंगू के पुष्ट मरीज मिल रहे हैं। 

कार्ड जांच का रिकार्ड नहीं
जिले में तमाम प्रयासों के  बाद भी डेंगू की रैपिड कार्ड से की जा रही जांच का विवरण स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक जिले के सभी निजी चिकित्सालयों में संभावित डेंगू संक्रमितों की भरमार है। इनमें 90 फीसदी ऐसे बुखार पीड़ित हैं, जिनमें डेंगू के लक्षण हैं और संक्रमण की पुष्टि कार्ड टेस्ट में हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग इसे नहीं मानता। निर्देश हैं कि कार्ड टेस्ट में पॉिजिटिव मरीजों की एलाइजा जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए, जिसका पालन नहीं किया जा रहा है। शनिवार को करीब विभिन्न निजी अस्पतालों में 40 से अधिक डेंगू संक्रमित आईसीयू में भर्ती रहे। दो मरीजों को परिवारीजन बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले गए। 
विज्ञापन


जीका वायरस का खौफ, संक्रमित नहीं कोई
जिले में बुखार पीड़ितों में डेंगू के साथ जीका वायरस संक्रमण का खौफ सिर चढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में जीका की दस्तक नहीं है। सभी एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबित संक्रमितों की जांच में जीका की पुष्टि नहीं हुई है। 

मेडिकल कॉलेज ने मंगाईं 1000 किट
जीका जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने शासन से एक हजार जांच किट मांगी है। विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी डॉ. मोनिका के मुताबिक अभी तक किसी मरीज की जांच में जीका की पुष्टि नहीं हुई है। संभावित मरीजों की पीसीआर जांच की जा रही है, लेकिन जीका संक्रमण किसी में नहीं मिला। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कोबास लैब में कोरोना, डेंगू सहित अन्य जांचें की जा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें