फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः झूंसी नगर पंचायत के विलय के बाद 712 गांवों में अगले साल होगा परिसीमन

Sun, 24 May 2020 12:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

नगर पंचायत झूंसी को नगर निगम की सीमा में शामिल किए जाने के बाद कई चीजें बदलेंगी। गंगापार-यमुनापार समेत कुल 712 ग्रामसभाओं में अगले साल जून 2021 से परिसीमन कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद वार्डों का गठन होगा। 15 हजार मतदाताओं पर एक वार्ड का गठन होना है। हालांकि, ग्रामसभा के प्रधानों के वित्तीय अधिकार आगामी 30 जून तक प्रभावी रहेंगे । इसके तहत वह निर्धारित तिथि तक विकास कार्य में अपनी निधि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन


31 दिसंबर 2019 को प्रकाशित नोटिफिकेशन के तहत झूंसी नगर पंचायत के साथ ही गंगापार के बहादुरपुर विकास खंड की 30 ग्रामसभाओं को पूरी तरह तथा छह ग्रामसभाओं के आंशिक भाग को नगर निगम सीमा में जोड़ा गया है। 31 मार्च तक नगर पंचायत झूंसी को अधूरे काम पूरे कर वित्तीय प्रबंधन और बजट राशि खर्च करनी थी, लेकिन लॉक डाउन के कारण यह प्रक्रिया अटक गई। इसी बीच 21 मई को नगर पंचायत झूंसी को नगर निगम में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी गई। 

नगर निगम सीमा विस्तार के लिए ईद पर्व के बाद विशेष सर्वे कराया जाएगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि सर्वे में नगर निगम सीमा में शामिल किए गए गांवों में टूटी नालियां, खड़ंजा, स्ट्रीट लाइटों की स्थिति देखी जाएगी। सभी गांवों और कालोनियों में सफाई व्यवस्था की भी वैकल्पिक तैयारी कर ली गई है। सर्वे के दो माह बाद सफाई का कार्य नगर निगम कराएगा।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

करोड़ों की होगी गृह कर वसूली 

नगर निगम में शामिल होने के बाद अकेले झूंसी से ही करोड़ों रुपये बतौर गृहकर नगर निगम को प्राप्त होने लगेगा। जनपद की सबसे बड़ी ग्रामसभा झूंसी कोहना में आवास विकास परिषद् की आवास विकास कालोनी योजना दो और तीन शामिल है।

योजना दो में तकरीबन एक हजार तो योजना तीन की कुल ग्यारह सेक्टर में सात से आठ हजार मकान हैं। इसी प्रकार नैका-महीन, हवेलिया, छतनाग रोड, उस्तापुर-महमूदाबाद, पीडीए की त्रिवेणीपुरम कालोनी, चकहरिहरवन, अंदावा, बंधवाताहिरपुर, मुंशी का पुरा, झूंसी रोडवेज वर्कशाप में कई प्राईवेट कालोनियां बसाई गई हैं। इन कालोनियों में हजारों की संख्या में मकान और व्यवसायिक भवन हैं जिनसे नगर निगम को तकरीबन 25 से 30 करोड़ रुपये बतौर गृह कर मिलेंगे।  


शासनादेश की कापी मुझे भी प्राप्त हो गई है। नगर निगम के आला अफसरों की ओर से वाट्सअप पर गाइडलाइन भी दी जा रही है। इसी के आधार पर आगे के कार्य सुचारू होंगे। 
जगदेव प्रसाद मौर्य, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत झूंसी 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

जुलाई तक बढ़ाए गए थे वित्तीय अधिकार : शिल्पी

नगर पंचायत अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल का कहना है कि लॉक डाउन के कारण उनके वित्तीय अधिकार सूबे के विशेष सचिव के आदेश पर 31 जुलाई 2020 तक बढ़ाए गए थे। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने उस आदेश की कॉपी भी होने का दावा किया। अध्यक्ष पति उमेश अग्रवाल का कहना है कि पूरे प्रकरण को लेकर हाईकोर्ट में नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से एक याचिका भी दायर की गई है।    

गंगापार में बनेंगे चार वार्ड, झूंसी नगर पंचायत होगा जोनल कार्यालय 

झूंसी। नगर निगम सीमा विस्तार के बाद झूंसी में कुल चार वार्ड बनाए जाने की तैयारी है। नगर पंचायत झूंसी समेत अन्य 30 ग्रामसभा और छह आंशिक ग्रामसभा के भाग को जोड़कर चार वार्ड बनाए जाएंगे। इसके साथ ही नगर पंचायत झूंसी कार्यालय निगम के जोनल कार्यालय में तब्दील किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें