महेशगंज थाने में पकड़ा गया लूट का आरोपी।
- फोटो : PRATAPGARH
महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार में 19 अगस्त को एसबीआई की टाइनी शाखा में हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। महेशगंज थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह लालापुर बैरियर के पास से लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान जेठवारा थाना क्षेत्र के पतुलकी निवासी साहेब अली के रूप में हुई।
उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसने साथी अजीत गौतम निवासी पूरेबंशी थाना लालगंज, सुरेश सरोज निवासी शिवबोझ थाना जेठवारा के साथ मिलकर लूट का प्रयास किया था। इसके दोनों साथियों ने लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज में लूट के प्रयास में राइस मिल के व्यापारी को गोली मारी थी। वह रानीगंज क्षेत्र में टाइनी शाखा में हुई लूट की घटना में भी शामिल रहा। आरोपी के पास से पुलिस में 2500 रुपये भी बरामद किए हैं।