prayagraj news : पंचायत चुनाव
- फोटो : prayagraj
टीम में सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी, अपर मुख्य अधिकारी एलएन खरे तथा डीपीआरओ गोपाल जी ओझा को सदस्य सचिव बनाया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए वर्गवार आबादी के हिसाब से आरक्षण किया जा रहा है। आरक्षण के प्रस्ताव विकास खंडों से खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी जिला मुख्यालय को भेजेंगे।
प्रस्तावों को जिला स्तरीय कमेटी नियमों की कसौटी पर परखेगी। इसके बाद इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। बताया कि दो मार्च तक आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद तीन से आठ मार्च तक लोग आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों का निस्तारण 10 से 12 मार्च तक किया जाएगा। आरक्षण की अंतिम सूची 14 मार्च को लखनऊ भेजी जाएगी। लखनऊ से पंचायती राज निदेशालय 15 मार्च अंतिम सूची जारी करेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने से दिग्गज दावेदारों के साथ ही राजनीतिक दलों का समीकरण बिगड़ गया है। सत्ताधारी भाजपा से लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस ने नए सिरे से दावेदारों की तलाश शुरू कर दी है। सभी की निगाहें ‘जिताऊ’ और ‘टिकाऊ’ उम्मीदवार पर हैं।