फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल के सल्फास खाने का मामला: प्रेमी की हालत स्थिर, पुलिस को लव जिहाद का शक

Fri, 19 Feb 2021 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पिता ने साजिश के तहत बेटी को जहर देकर मार डालने का लगाया आरोप
विज्ञापन
lovers - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के पास प्रेमी युगल के सल्फास खाने के मामले में दूसरे दिन प्रेमी की हालत में सुधार रहा। उधर एसआरएन अस्पताल पहुंचकर हरदोई पुलिस ने उससे पूछताछ की। उधर मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने ही साजिशन उसकी बेटी को सल्फास खिलाकर मार डाला। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन


हरदोई के पूरा रतनपुर के रहने वाले शमशाद (27) और बेड़ी जोड़ अरवल निवासी अनीता (17) (परिवर्तित नाम) ने 17 फरवरी की दोपहर हाईकोर्ट ओवरब्रिज के पास तड़पते हुए मिले। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि दोनों ने सल्फास खाया था। इलाज के दौरान दो घंटे बाद ही युवती ने दम तोड़ दिया था। जबकि युवक का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर मंगलवार सुबह हरदोई पुलिस मृतका के परिजनों को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंची। विवेचक रामलाल सोनकर ने अस्पताल में भर्ती शमशाद से बात की।


सल्फास खाने की वजह पूछने पर वह यही कहता रहा कि  शादी न हो पाने की वजह से उसने ऐसा किया। उधर, मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को साजिशन सल्फास खिलाकर मार डाला गया। खुद न फंसे, इसके लिए ही आरोपी प्रेमी सल्फास खाने का ड्रामा रच रहा है। ऐसा न होता, तो आखिर कैसे बेटी की मौत हो गई और वह बच गया। मामले में हरदोई से आए विवेचक का कहना है कि फिलहाल आरोपी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज है। उसकी सुरक्षा में सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। स्वस्थ होने पर उसे हरदोई ले जाकर पूछताछ की जाएगी। बयान व सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

लवर्स

11 फरवरी की रात हुई थी गायब

परिवारवालों ने बताया कि उनकी बेटी 11 फरवरी की रात घर से गायब हुई थी। वह शादीशुदा थी और मां के बीमार होने पर 10 दिन पहले ही ससुराल से मायके आई थी। पिछले साल जुलाई में उसकी शादी कन्नौज के गोसाईगंज निवासी युवक से की गई थी। पिता का आरोप है कि शमशाद बेटी को ससुराल में भी फोन कर परेशान करता था। कई बार दामाद ने फोन पर ही उसे समझाया भी था।

बेटी का शव देख फूट-फूटकर रोया पिता

सुबह हरदोई से पहुंचे मृतका के पिता बेटी का शव देख फूट-फूटकर रोने लगा। साथ मौजूद मृतका का भाई भी बिलखता रहा। मृतका पिता की आठ संतानों में तीसरे नंबर पर थी। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर हरदोई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

lovers

कुछ दिन अजमेर में भी रहे थे दोनों

उधर अस्पताल में भर्ती शमशाद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हरदोई से निकलने के बाद वह युवती को लेकर अजमेर चला गया था। जहां चार-पांच दिन रहने के बाद दोनों शादी करने प्रयागराज आए। यहां हाईकोर्ट के पास पहुंचकर एक वकील से बात की। लेकिन युवती के शादीशुदा होने की बात पर बताया गया कि बिना तलाक लिए शादी नहीं हो सकती। इसी से परेशान होकर दोनों ने जान देने का फैसला किया और सल्फास खा लिया। सल्फास खाते ही वह बेसुध हो गया और फिर होश आने पर खुद को अस्पताल में पाया।

...तो क्या पहले ही कर ली थी प्लानिंग?

इस मामले में एक बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रेमी युगल ने पहले से ही जान देने की योजना बना ली थी। इसलिए क्योंकि हाईकोर्ट के पास पहुंचने से पहले ही उनके पास सल्फास मौजूद था। यहां पहुंचकर वह सीधे हाईकोर्ट के पास स्थित चौराहे पर पहुंचे थे। पुलिस का भी यही कहना है कि अस्पताल में भर्ती युवक ने पूछने पर यही बताया था कि उसके पास पहले से सल्फास था।
 

 

यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला, यहां करें क्लिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें