फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : चिकित्साधिकारी के 2532 में से 2106 रह गए खाली, आयोग ने जारी किया सीधी भर्ती का परिणाम

Sat, 20 Jul 2024 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग की ओर से इन पदों के लिए हुए साक्षात्कार के आधार पर परिणाम घोषित किया गया है। इसके अनुसार पांच विभाग के ही सभी पद भरे जा सके। पैथोलॉजिस्ट के 21, चेस्ट सर्जन के एक, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के आठ, ऑर्थोपेडिशियन के 22 तथा पब्लिक हेल्थ स्पेशियलिस्ट के 10 पदाें के लिए साक्षात्कार हुआ था और सभी पद भरे गए।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग में चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 के 2532 में से महज 426 पदों पर ही भर्ती हो पाई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। इसकी वजह से 2106 पद खाली रह गए हैं। आयोग की ओर से इन पदों के लिए हुए साक्षात्कार के आधार पर परिणाम घोषित किया गया है। इसके अनुसार पांच विभाग के ही सभी पद भरे जा सके। पैथोलॉजिस्ट के 21, चेस्ट सर्जन के एक, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के आठ, ऑर्थोपेडिशियन के 22 तथा पब्लिक हेल्थ स्पेशियलिस्ट के 10 पदाें के लिए साक्षात्कार हुआ था और सभी पद भरे गए।

इसके विपरीत अन्य विभागाें के ज्यादातर खाली रह गए। आयोग की ओर से घोषित रिजल्ट के अनुसार पीडियाट्रिशियन के 440 के सापेक्ष 58 पदों के लिए ही योग्य अभ्यर्थी मिले। रेडियोलॉजिस्ट के 70 पदों के सापेक्ष कोई अभ्यर्थी नहीं आया।

विज्ञापन


इसी तरह से न्यूरो सर्जन के 18 में से छह, फॉरेंसिंह के 57 में से चार, आफ्थललाॅजिस्ट के 23 में से 19, साइकियाट्रिस्ट के 37 में से 17, ईएनटी के 25 में से 20, प्लास्टिक सर्जन के 50 में से सिर्फ चार, डर्मेटोलॉजिस्टर के 52 में से चार, नेफ्रोलॉजिस्ट के 20 में से एक, कॉर्डियोलॉजिस्ट के 134 में से सिर्फ छह, यूरो सर्जन के 19 में से पांच, गैस्ट्रोफिजिशियन के पांच में से दो, जनरल फिजिशियन के 481 में से 22, गायनकोलॉजिस्ट के 385 में से 70, एनेस्थेटिस्ट के 460 में से 70 तथा जनरल सर्जन के 411 में से 51 पदों पर ही भर्ती हो पाई है। इन रिक्त पदों पर नए सिरे से भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें