फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत संगमनगरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या

Sat, 20 Jul 2024 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज यह अभियान एक जनआंदोलन बन गया है। पीएम मोदी ने देश से आह्वान किया है कि एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में गंगा यमुना और सरस्वती का अदृश्य संगम है इसलिए यहां पर इस अभियान को और गति देने की जरूरत है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बीते शनिवार को शहिद चंद्रशेखर आजाद पार्क में पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उपमुख्यमंत्री ने इस अभियान के तहत ”एक पेड़ मां के नाम” लगाने का आह्वान भी कार्यक्रभ सभा में उपस्थित सभी लाेगों से किया गया।

विज्ञापन


आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज यह अभियान एक जनआंदोलन बन गया है। पीएम मोदी ने देश से आह्वान किया है कि एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में गंगा यमुना और सरस्वती का अदृश्य संगम है इसलिए यहां पर इस अभियान को और गति देने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने वृक्षारोपण के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सरकार के मंत्रियों को भेजा गया है। राजधानी लखनऊ में इस अभियान का शुभारंभ खुद योगी आदित्यनाथ ने किया। प्रयागराज से केशव प्रसाद कौशाम्बी के लिए रवाना हुए और वहां भी उन्होंने पौधारोपण का कार्य किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीते शनिवार को वृहद पौधारोपण का अभियान चलाया गया। जिसके तहत प्रयागराज में लगभग 85 लाख और पूरे उत्तर प्रदेश में 36.50 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जा रहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें