फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर युवती ने दोस्ती कर सहकारी समिति कर्मी का बनाया अश्लील वीडियो

Sat, 14 Aug 2021 11:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पैसा नहीं मिलने पर युवती ने किया वीडियो वायरल, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
विज्ञापन
अश्लील वीडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक के जरिए अनजान युवती से दोस्ती करना सहकारी समिति के कर्मचारी को महंगा पड़ गया। युवती ने दोस्ती बनाने के बाद वीडियों कॉलिंग से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती ने पहले कर्मचारी से पैसों की मांग की, पैसे न देने पर उसने शनिवार को उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। कर्मचारी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
विज्ञापन


जिले की सहकारी समिति में काम करने वाले एक कर्मचारी की पिछले दिनों फेसबुक पर कोमल शर्मा नाम की युवती से दोस्ती हुई। इसके बाद युवती ने उसे वीडियो कॉल करने के लिए दबाव बनाया। कर्मचारी के मुताबिक उसने युवती को वीडियो कॉल की तो उसने अश्लील हरकत शुरू कर दी। बाद में उसका भी आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। पिछले दिनों युवती ने पांच हजार रुपये मांगे।

पैसा नहीं देने पर युवती ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कर्मचारी ने जब धमकी को नजर अंदाज किया तो शनिवार को उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार को पीड़ित कर्मचारी एसपी राधेश्याम को शिकायती पत्र देने उनके  कार्यालय पहुंचा। एसपी के नहीं मिलने पर उनके पीआरओ भवानी सिंह ने शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच साइबर सेल से कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें