जाने कहां-कहां होगा ठहराव
सुबह 10.35 बजे सूबेदारगंज से ट्रेन रवाना होगी। यहां से दिल्ली के बीच ट्रेन का फतेहपुर, गोविंदपुरी, टुंडला और अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। शाम 7.50 बजे जम्मू मेल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। 15 मिनट के ठहराव के बाद रात 8.10 बजे जम्मू मेल श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए रवाना होगी। दिल्ली के बाद इसका ठहराव सब्जी मंडी, नरेला, सोनीपत, गन्नौर, समालखां, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, राजपुरा जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, फगवाड़ा जंक्शन, जालंधर कैंट, टांडा उरमार, दसुइया, मुकरैन, पठानकोट कैंट, कठुआ, हीरानगर, विजयपुर जम्मू, जम्मू तवी, मेजर कैप्टन तुषार महाजन में होगा।
ट्रेन 22 कोच की एलएचबी रेक वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के सात, एसी थ्री के छह, एसी टू के दो, एसी फर्स्ट का एक और एसएलआर श्रेणी के दो कोच हैं। वापसी में श्री माता वैष्णो देवी कटरा से यह ट्रेन दोपहर 3.20 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12.35 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी।
पांच जनवरी से बदल जाएगा ट्रेन का नंबर
पांच सितंबर से शुरू हो गई सूबेदार-श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन का नंबर अगले वर्ष पांच जनवरी से बदल जाएगा। सूबेदारगंज से इसका नया नंबर 20433 और वापसी में 20434 रहेगा। वर्तमान में इसका नंबर 14033 सूबेदारगंज और 14034 श्री माता वैष्णो देवी से है।
सूबेदारगंज से दिल्ली और उसके पहले के स्टेशनों के लिए ‘नॉट अवेलेबल’
जम्मू मेल बृहस्पतिवार से शुरू तो हुई लेकिन इसकी रवानगी के पहले दिन सूबेदारगंज से गोविंदपुरी कानपुर, टूंडला, अलीगढ़ एवं दिल्ली के लिए भी यात्रियों को रिजर्वेशन नहीं मिला। सूबेदारगंज पहुंचे तमाम यात्रियों ने बताया कि जब उन्होंने रिजर्वेशन करवाना चाहा तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप में ‘नॉट अवेलेबल’ ही लिखकर आता रहा है।
इस बारे में प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन पहले दिल्ली से चल रही थी। सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव किया जा रहा है। जल्द ही ट्रेन के ठहराव वाले सभी रेलवे स्टेशनों के लिए यात्रियों को रिजर्वेशन मिलना शुरू हो जाएगा।
जो रवाना हुए उन्हें मिला तत्काल कोटे में रिजर्वेशन
जम्मू मेल की रवानगी पहले दिल्ली से हो रही थी। एडवांस रिजर्वेशन की मियाद 120 दिन होने की वजह से दिल्ली एवं उसके आगे के रेलवे स्टेशनों से जिन यात्रियों को ट्रेन में चढ़ना है उन्होंने पूर्व में ही अपने रिजर्वेशन करवा लिए। इस वजह से प्रयागराज से श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जम्मूतवी आदि रेलवे स्टेशनों को जाने वाले यात्रियों को कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिला। तमाम लोगों ने तत्काल का सहारा लिया। इसी वजह से सूबेदारगंज से पहले दिन स्लीपर में 57 एवं एसी थ्री में कुल 09 यात्री ही यहां से रवाना हो सके। एसी टू और एसी फर्स्ट का कोच यहां से खाली ही गया। बता दें इस ट्रेन के आरक्षित कोच में कुल 1120 बर्थ हैं। पहले दिन प्रयागराज से 66 बर्थ ही भरीं।
प्रयागराज से श्री माता वैष्णो देवी कटरा का किराया
स्लीपर श्रेणी - 595
थर्ड एसी - 1560
एसी टू - 2225
एसी फर्स्ट - 3775
ट्रेन में उपलब्ध बर्थ की संख्या
स्लीपर - 560
एसी थ्री - 432
एसी टू -104
एसी फर्स्ट - 24