फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 डेढ़ लाख के इनामी सभापति के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Tue, 24 Nov 2020 02:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कुर्की की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विनैका गांव निवासी ब्लाक प्रमुखपति डेढ़ लाख के इनामी अपराधी सभापति यादव पर पुलिस प्रशासन लगातार शिकंजा कस रहा है। तीन माह पूर्व सितंबर महीने में उसके आवास के मुख्य द्वार पर हुई एक सभा में प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह को जानलेवा धमकी दी गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा की तहरीर पर इस मामले में बलवा, आईटी एक्ट, लॉकडाउन उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सोमवार को सगे भाई सभापति यादव एवं सुभाष यादव तथा प्रेमचंद यादव के विरुद्ध कुर्की का नोटिस कोतवाली पुलिस द्वारा तामिल कराया गया। 
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना पट्टी कोतवाल नरेंद्र सिंह कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री को धमकी देने के मामले में मुख्य आरोपी चंदन यादव उर्फ बगड़ निवासी भूपतिपुर कादीपुर जनपद सुल्तानपुर तथा अखिलेश यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी धरौली आसपुर देवसरा अब तक फरार हैं।

इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध अदालत द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। जबकि इसी मामले में फरार चल रहे डेढ़ लाख के इनामी अपराधी ब्लाक प्रमुखपति सभापति यादव व उसके सगे भाई सुभाष यादव तथा प्रेमचंद निवासी विनैका के विरुद्ध अदालत से धारा 82 के तहत नोटिस जारी किया गया है। जिसका तामिला कोतवाली पुलिस द्वारा गांव जाकर कराया गया।
विज्ञापन


नोटिस फरार आरोपियों के घर पर चस्पा किया गया है। मुकदमे में अन्य आठ नामजद आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभी दो दिन पूर्व बीते 20 नवंबर को कोतवाली पुलिस  से मुठभेड़ के मामले में पुलिस ने सभापति यादव के घर पर कुर्की की कार्रवाई की थी। 

सभापति की मां ने लगाया गालीगलौज, अभद्रता व तोड़फोड़ का आरोप

आसपुर देवसरा के विनैका गांव में दो दिन पूर्व डेढ़ लाख के इनामी अपराधी सभापति यादव के घर पुलिस द्वारा की गई कुर्की के मामले में सभापति की मां ने पुलिस के खिलाफ अदालत को गुमराह करते हुए कुर्की की कार्रवाई करने, महिलाओं से गालीगलौज, अभद्रता व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। विनैका निवासी मंतोरा देवी पत्नी स्व. राजेंद्र प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री सहित आलाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि हाईकोर्ट लखनऊ में अग्रिम जमानत याचिका के लंबित रहते न्यायालय को गुमराह कर  20 नवंबर को उसके बेटे सभापति यादव व सुभाषचंद्र यादव के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके अलग रह रहे बेटे की संपत्ति कुर्क कर दी। पुलिस ने अभद्रता करते हुए जाते समय जेसीबी मशीन से उसके घर की चहारदिवारी, जानवर के खाने की चरही, गेट व भगवान श्री कृष्ण की पांच फिट की मूर्ति तोड़कर धार्मिक भावनाओं का अनादर किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें