फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास की पात्रता सूची में खेल, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
रविवार देर रात लोडर की टक्कर से पति के साथ बाइक से घर जा रही साधना सिंह (32) की मौत हो गई। हादसे में शिक्षक पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल पति को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के पदमनाभपुर लक्ष्मणपुर निवासी रमेश सिंह (35) लखपेड़ा स्थित एक इंटर कालेज में शिक्षक हैं। अपने छह वर्षीय बेटे को पढ़ाने के लिए वह लालगंज के शीतलमऊ वार्ड में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। रविवार की देर रात अचानक कोई काम आ जाने पर वह पत्नी साधना सिंह (32) को बाइक से लेकर लालगंज से अपने घर जा रहे थे।
लालगंज कोतवाली के बाबूगंज स्थित एक राइसमिल के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साधना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ ही पुलिस मौके पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर रात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल शिक्षक को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। शिक्षक की पत्नी के मौत की खबर गांव पहंची तो कोहराम मच गया। कोतवाल संजय यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें