फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद पार्टी : डॉ. संजय निषाद बोले- आरक्षण नहीं मिला तो मछुआ समाज तय करेगा गठबंधन का भविष्य

Sun, 07 Nov 2021 10:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी डॉ. संजय निषाद। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा यदि अपने वादे को पूरा करते हुए मछुआ, मझवार, तुरैहा का आरक्षण प्रमाण पत्र जारी करती है तो भाजपा निषाद पार्टी के सहयोग से अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यूपी में सबसे ज्यादा सीट जीतने में सफल होगी। डॉ. संजय रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी प्रयागराज में कुछ मछुआ बाहुल्य सीटों से अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। बताया कि 21 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में मछुआ दिवस पर सरकार बनाओ, अधिकार पाओ रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 70 वर्ष बाद भी मछुआ समाज सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा हुआ है। 

कहा कि मछुआ समाज की निषाद पार्टी से काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। मछुआ बाहुल्य बस्ती में समाज के लोग आज नारा लगा रहे हैं कि आरक्षण नहीं तो वोट नहीं। कहा कि निषाद समाज जागरूक हो चुका है और वह जान चुका है कि कौन पार्टी उसके हित की लड़ाई लड़ रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने सिर्फ मछुआ समाज का उपयोग वोट के लिए किया। इनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण लागू न होने की दिशा में आगे का फैसला निषाद समाज के लोग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें