फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कौड़िहार ब्लाक प्रमुख की नौ संपत्तियां चिह्नित, कुर्क होंगी

Wed, 27 Oct 2021 10:44 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कुर्की नोटिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कौड़िहार ब्लाक प्रमुख और पशु तस्कर मो. मुजफ्फर की नौ संपत्तियों को पुलिस ने चिह्नित किया है। कुर्क करने के लिए डीएम से परमीशन मांगी गई है। डीएम की अनुमति मिलते ही करोड़ों की संपत्तियों को कुर्क कर दिया जाएगा। बेगम बाजार का रहने वाला मो. मुजफ्फर पशु तस्करी में जेल गया था। उसने जेल से ही कौड़िहार ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीता था। मूल रूप से नवाबगंज के चफरी गांव के रहने वाले मुजफ्फर के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इसकी विवेचना इंस्पेक्टर धूमनगंज तारकेश्वर राय कर रहे हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक मुजफ्फर की करोड़ों की नौ संपत्तियों को चिह्नित किया गया है, जो उसने अपना करके अर्जित की हैं। संपत्तियों को कुर्क करने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलते ही संपत्तियों को कुर्क कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें