फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएचईएसससी : प्रयागराज में 33 केंद्रों पर 30 को होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 

Wed, 27 Oct 2021 10:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
विज्ञापन
अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग 30 अक्टूबर को लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के लिए प्रयागराज में 33 केंद्र बनाए गए हैं। जहां दो पाली में इम्तिहान कराया जाएगा। पहली पाली में 16462 व दूसरी पाली में 16576 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 47 विषयों में 2003 पदों की भर्ती निकाली है। लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर, 13 व 28 नवंबर को प्रस्तावित है। पहले चरण यानी 30 अक्टूबर को 16 विषयों के अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा को नकलमुक्त कराने के लिए सख्ती बरती जाएगी। इसके मद्देनजर आयोग की सचिव डा. वंदना त्रिपाठी ने प्रशासन द्वारा नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र अध्यक्षों के साथ बैठक करके जरूरी निर्देश दिया।

परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी, उसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर लिखित परीक्षा में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को सहूलियत दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को श्रुति लेखक की सुविधा दी जाएगी। श्रुति लेखक को अभ्यर्थी साथ ला सकेंगे, लेकिन उनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को केंद्र अध्यक्षों को उनकी योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र परीक्षा तारीख पर उपलब्ध कराना होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें