इलाहाबाद (ब्यूरो)। नए सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम सिटी ने कार्यभार संभाल लिया है। इसके अलावा डीएम ने कुछ तहसीलों के एसडीएम को इधर से उधर कर दिया है। वहीं, तहसील सदर में नए एसडीएम ने जिम्मेदारी संभाल ली है।
एडीएम सिटी डॉ. विपिन मिश्र का तबादला होने के बाद नए एडीएम सिटी पुनीत शुक्ला ने कार्यभार संभाला है। सिटी मजिस्ट्रेट का भी तबादला हो गया है, उनकी जगह अंबरीश श्रीवास्तव ने जिम्मेदारी संभाली है। इसके अलावा डीएम संजय कुमार ने कोरांव और करछना के एसडीएम को इधर से उधर किया है। कोरांव के एसडीएम सुरेश मिश्र को तहसील करछना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, करछना के एसडीएम कुलदेव सिंह को कोरांव भेज दिया गया है। एसडीएम सदर के पद पर तैनात रहे बसंत अग्रवाल का तबादला हो गया है। उनकी जगह नए एसडीएम वैभव मिश्र ने चार्ज संभाल लिया है।