फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरि : महंत के दो बकाएदार भी जांच के दायरे में, सुसाइड नोट में किया गया है नामों का जिक्र, 25-25 लाख का है बकाया

Sat, 02 Oct 2021 04:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत मामले में सीबीआई के रडार पर महंत के दो बकायेदार भी हैं। यह वे बकायेदार हैं. जिनका नाम मौके से बरामद सुसाइड नोट में लिखे थ। इसमें से एक आदित्य मिश्रा है, जबकि दूसरा प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र सिंह सेंगर है। सीबीआई की टीम इनसे पूछताछ कर सकती है कि आखिर उनका महंत से किस तरह का लेनदेन था। साथ ही जिन रुपयों के बारे में सुसाइड नोट में जिक्र किया गया है, वह उन्हें महंत ने क्यों दिए थे।
विज्ञापन


प्रकरण में सीबीआई की टीम उन लोगों से पूछताछ में जुटी है जो कहीं न कहीं महंत या फिर आनंद गिरि से जुड़े थे। इसी क्रम में सीबीआई की टीम जल्द ही कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा उन दो नामों की है जिनका जिक्र महंत के कमरे से बरामद सुसाइड नोट में किया गया है। सुसाइड नोट में यह बात लिखी थी कि आदित्य मिश्रा व शैलेंद्र सिंह सेंगर से 25-25 लाख का बकाया लेना है। आदित्य मिश्रा के बारे में बताया जा रहा है कि यह शख्स कभी बड़े हनुमान मंदिर परिसर में लड्डू की दुकान चलाता था।

महंत की कृपा से ही उसे यह दुकान मिली थी। लेकिन बाद में किसी बात से नाराज होकर महंत ने उसे हटा दिया था। जिसके बाद वह प्रॉपर्टी का काम करने लगा। फिलहाल अब तक वह सामने नहीं आया है। न ही उसके बारे में कोई जानकारी एसआईटी ही जुटा पाई थी। इसके अलावा दूसरा नाम शैलेंद्र सिंह सेंगर का है, जिसके नाम के आगे रियल इस्टेट लिखा हुआ है।
विज्ञापन


चर्चा है कि यह शख्स वह प्रॉपर्टी डीलर है जिससे पूर्व में महंत ने मठ से जुड़ी ही एक जमीन का सौदा किया था। फिलहाल अब तक कि जांच में यह नहीं साफ हो सका है कि महंत ने इन्हें रुपये क्यों दिए थे या फिर जिस बकाये का जिक्र सुसाइड नोट में किया गया, वह किस चीज से संबंधित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें