फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narendra Giri Death Case : सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज पहुंचकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि, बोले- घटना का होगा पर्दाफाश

Tue, 21 Sep 2021 12:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी से बचें। एडीजी, आईजी और डीआईजी सहित चार अधिकारी करेंगे पूरे मामले की गहराई से पड़ताल।
विज्ञापन
प्रयागराज में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरी घटना के एक एक वाकये का पर्दाफाश किया जाएगा। कोई भी दोषी बचने नहीं पाएगा। भगवान श्री राम महंत नरेंद्र गिरी को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके अनुयाइयों और उनके शिष्यों सहित मठ और मंदिर के पदाधिकारियों को उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पूर्वांह्न करीब 11 बजे प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने सीधे मठ बाघंबरी गद्दी जाकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वहां मौजूद संत समाज के कुछ लोगों के साथ बैठकर घटना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आगे की कार्रवाई के बारे में चर्चा की। 

विज्ञापन

बाघंबरी मठ में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को श्रद्धांजलि देने के बाद संतों से चर्चा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना आध्यात्मिक और धार्मिक समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। पूरे मामले के एक एक बिंदुओं की पड़ताल होगी। जो भी दोषी मिलेगी उसको कानून के दायरे में लाकर सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। एडीजी प्रयागराज, आईजी जोन और डीआईजी के अलावा चार अधिकारियों की टीम पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी। उन्होंने इस संवेदनशील मौके पर लोगों से अनावश्यक बयानबाजी से बचने का आग्रह किया। कहा कि जांच एजेंसियों को निष्पक्ष तरीके से कार्य करने दें। 

नरेंद्र गिरी को कल दी जा सकती है समाधि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महंत के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम पांच सदस्यीय टीम की मौजूदगी में किया जाएगा। इसके बाद उनके शरीर को उनके अनुयाइयों और शिष्यों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल यानी बुधवार को बाघंबरी मठ में शास्त्रोक्त पद्धति से संतों और अखाड़ों की परंपरा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को समाधि दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें