फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मीटर ठीक करते समय करंट लगने से मां-बेटे की मौत, दो लोग झुलसे, हालत गंभीर

Sat, 09 Oct 2021 04:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
करंट से माौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रयागराज में सोरांव थाना क्षेत्र के उदयचंद्रपुर गांव में करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही दो लोग करंट लगने से झुलस गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


बिजली का मीटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से ननकू राम (35) और उनकी मां चमेला देवी (65) की मौत हो गई। हादसे में परिवार के दो सदस्य झुलस गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शनिवार को सुबह करीब दस बजे मीटर में दिक्कत आने से घर की बिजली बंद हो गई थी।

फाल्ट ठीक करते समय ननकू करंट की चपेट में आ गए। यह देख उनकी मां चमेला देवी बचाने के लिए दौड़ीं और वह भी करंट लगने से झुलस गईं। चीख पुकार सुनकर लवलेश और ललेश भी बचाने में झुलस गए। शोरगुल सुनकर गांव के लोग जुट गए। आपूर्ति बंद कर सभी को अलग किया गया। इस दौरान ननकू और चमेला देवी की सांसें थम चुकी थीं। झुलसे लवलेश और ललेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक ननकू की पत्नी किरन गर्भवती हैं। ननकू की दो बेटियां आराध्या और अंशू हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें