प्रयागराज से चलने वाली सभी फ्लाइटों का समय रविवार 31 अक्तूबर से बदलने जा रहा है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा 31 अक्तूबर से विंटर शेडयूल लागू किए जाने की वजह से यहां से आने एवं जाने वाली तकरीबन सभी फ्लाइटों का समय बदल जाएगा।
डीजीसीए का विंटर शेड्यूल मार्च 2022 तक जारी रहेगा। डीजीसीए के नए शेड्यूल के हिसाब से प्रयागराज-देहरादून फ्लाइट अब दिन में 3.50 की जगह सुबह 11 बजे यहां से उड़ान भरेगी।
इसी तरह बंगलूरू-प्रयागराज फ्लाइट अब दिन में 3.55 की जगह यहां सुबह 11 बजे ही पहुंच जाएगी। इसकी रवानगी का समय शाम 4.25 की जगह अब दोपहर 3.45 बजे रहेगा। प्रयागराज-मुंबई फ्लाइट का प्रस्थान दिन में 2.25 की जगह 1.40 बजे उड़ान भर दिन में 3.40 बजे मुंबई पहुंच जाएगी।
मुंबई से प्रयागराज के लिए इसकी रवानगी अभी 11.40 बजे हो रही है, जो 31 अक्तूबर से सुबह 11.10 बजे होगी। इसी तरह प्रयागराज-रायपुर उड़ान सुबह 10.45 की जगह शाम 4.55 बजे यहां से उड़ान भरेगी। निजी विमानन कंपनी इंडिगो की ही दिल्ली, गोरखपुर, भोपाल, पुणे, भुवनेश्वर फ्लाइट के भी समय में बदलाव किया गया गया है। वहीं एयर इंडिया की एलाइंस एयर की दिल्ली और बिलासुपर उड़ान भी 31 अक्तूबर से बदले हुए समय से संचालित होगी।
31 अक्तूबर से यह रहेगी समय सारिणी
इंडिगो...
प्रयागराज-बंगलूरू, दोपहर 3.45-6.15 बजे
बंगलूरू-प्रयागराज, सुबह 8.25-11.00 बजे
प्रयागराज-दिल्ली, शाम 4.30-5.55 बजे
दिल्ली-प्रयागराज, दोपहर 2.35-4.00 बजे
प्रयागराज-मुंबई, दोपहर 1.40-3.40 बजे
मुंबई-प्रयागराज, सुबह 11.10-1.10 बजे
प्रयागराज-पुणे, सुबह 11.30-1.30 बजे
पुणे-प्रयागराज, दोपहर 1.20-3.15 बजे
प्रयागराज-गोरखपुर, सुबह 11.55-12.55 बजे
गोरखपुर-प्रयागराज, दोपहर 1.15- 2.20 बजे
प्रयागराज-रायपुर, शाम 4.55-6.40 बजे
रायपुर-प्रयागराज, सुबह 9.25-11.15 बजे
प्रयागराज-भोपाल, दोपहर 2.50-4.45 बजे
भोपाल-प्रयागराज, सुबह 10.05-11.25 बजे
प्रयागराज-भुवनेश्वर, सुबह 10.50-12.55 बजे
भुवनेश्वर-प्रयागराज, सुबह 7.50-10.10 बजे
प्रयागराज-देहरादून, सुबह 11.00-1.00 बजे
देहरादून-प्रयागराज, सुबह 8.45-10.40 बजे
एलाइंस एयर ...
प्रयागराज -दिल्ली, शाम 4.10-5.50 बजे
दिल्ली-प्रयागराज, सुबह 9.50- 11.35 बजे
प्रयागराज-बिलासपुर, दोपहर 12.05-1.35 बजे
बिलासपुर-प्रयागराज, दोपहर 2.05-3.35 बजे