फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी : पुरा छात्रों के सहयोग से जरूरतमंद छात्रों को वितरित किए गए लैपटॉप

Sun, 15 Aug 2021 02:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आजादी का अमृत महोत्सव" पर 15 अगस्त, 2021 एमएनआईटी पूर्व छात्र एसोसिएशन (एमएए) ने तृतीय वर्ष के 21 जरूरतमंद मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किए।
विज्ञापन
Prayagraj News : एमएनएनआईटी की छात्रा को लैपटॉप प्रदान करते निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी का अमृत महोत्सव" पर 15 अगस्त, 2021 एमएनआईटी पूर्व छात्र एसोसिएशन (एमएए) ने तृतीय वर्ष के 21 जरूरतमंद मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किए। इसके अलावा 29 छात्रों को एमएए से भी सेमेस्टर स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है, जो कुल 4.95 लाख रुपये की राशि है एमएए ने मिस्टर और मिस कलरव को 20,000 रुपये से भी सम्मानित किया। एमएनआईटी के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने सभी पुरा छात्रों के प्रति आभार जताया। 
विज्ञापन


अमृत का महोत्सव 15 अगस्त पर एमएनआईटी के जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किया गया। यह कार्यक्रम कई प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों द्वारा प्रायोजित किया गया। इसके लिए कुल 609 आवेदन प्राप्त हुए थे। एमएए पदाधिकारियों के द्वारा स्क्रीनिंग के बाद 21 छात्रों (18 पुरुष और तीन महिला का अंतिम रूप से चयन किया गया। 15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में चयनित छात्रों को लैपटॉप प्रदान किया गया। अगली स्लाइड में पढ़े किस पुराछात्र ने कितना योगदान दिया...
विज्ञापन

Prayagraj News : एमएनएनआईटी में जरूरतमंद छात्रों को लैपटॉप प्रदान किया गया। - फोटो : prayagraj
जरूरतमंद छात्रों को लैपटॉप वितरित करने के लिए पुरा छात्रों की ओर से कुल छह लाख 62 हजार 723 रुपया एकत्र किया गया। जिसमें लखनऊ चैप्टर  (सचिव एके तिवारी; अध्यक्ष प्रोफेसर सिंह एवं मंजीत अरोड़ा ने ढाई लाख रुपये, 1997 बैच समन्वयक: प्रो अवनीश कुमार दुबे, मेड ने 6822 रुपये, आरसी मौर्य समन्वयक 1977 बैच ने 61 हजार, डीके. गोयल ने. 50 हजार, प्रो. राजीव त्रिपाठी निदेशक एमएनएनआईटी ने 30000 रुपये, प्रो. गीतिका डीन आरजीआईए ने 30000 रुपये, और दिवाकर कुमार आईईएस भारतीय रेलवे ने 25000 रुपये का सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा करीब 60 अन्य पुराछात्रों ने भी सहयोग प्रदान किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें