फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : सपा के वासुदेव यादव समेत दो ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के वासुदेव यादव समेत दो ने किया नामांकन
विज्ञापन

0 अखिल भारतीय प्रधान संगठन के कमल कुमार ने भी भरा पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) चुनाव के लिए बुधवार को दो लोगों ने नामांकन किया। नामांकन करने वालों में सपा के वासुदेव यादव तथा अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मंडल प्रभारी कमल कुमार मिश्रा शामिल हैं। तीन लोग नामांकन फार्म भी ले गए। इस तरह से अब तक कुल 10 लोग नामांकन फार्म ले जा चुके हैं।
नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट में पूरी की गई। कलक्ट्रेट मुख्य गेट पर बेरिकेडिंग की गई है। परिसर में सिर्फ प्रत्याशी, समर्थकों संग चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा था। दोनों प्रत्याशियों ने 10-10 समर्थकों संग नामांकन किया। प्रयागराज एवं कौशाम्बी के नगर निकायों एवं पंचायतों में भाजपा तथा सपा की मजबूत पकड़ है। वहीं कमल कुमार को भी प्रधान संगठन के अलावा पंचायतों की कई अन्य संस्थाओं का भी समर्थन प्राप्त है। ऐसे में कमल के भी मैदान में आ जाने से मुकाबला रोचक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
नामांकन के दौरान सपा ने दिखाई ताकत
प्रयागराज। सपा प्रत्याशी बासुदेव यादव ने बुधवार को दल बल के साथ नामांकन किया और ताकत दिखाई। नामांकन के दौरान विधायक, एमएलसी संग कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बासुदेव यादव पहले जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। हवन-पूजन के बाद वह जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन किया। इस दौरान एमएलसी डॉ.मान सिंह, इंद्रजीत सरोज, विधायक विजमा यादव, गीता पासी, पूपा पाल, संदीप पटेल, जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, पियूष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें