सीएम योगी के साथ मंच पर मौजूद मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात साल में लाखों युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है। पहले जो जितना बड़ा गुंडा-माफिया, मवाली होता था, वो उतना बड़ा नेता होता था, लेकिन 2017 के बाद पूरे प्रदेश से गुंडे, माफिया और मवालियों का समूल नाश हुआ है। प्रयागराज इसका जीता जागता उदाहरण है। उत्तर प्रदेश के चौमुखी विकास का कार्यक्रम हो रहा है। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े इंडस्ट्रलिस्ट उत्तर प्रदेश में अपना निवेश करने के लिए आतुर हैं। जेके सीमेंट जो पिछली सरकारों में प्रयागराज से पलायन कर रहा था, उसने अभी हाल ही में बारा में प्लांट लगाने का कार्य किया है। अभी लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश प्रयागराज में होने जा रहा है।