फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : अब वंदे भारत कवच 4.0 से होगी लैस, वाराणसी से दिल्ली जाने वाली दोनों ट्रेनों में होगी सुविधा

Wed, 04 Sep 2024 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जून 24 में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) कवच 4.0 के उन्नत संस्करण की समीक्षा की। उसी दौरान तय हो गया था दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों में इसे सबसे पहले लगाया जाए। अब वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस को सबसे पहले कवच 4.0 से लैस करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेनें - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से प्रयागराज के रास्ते नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस इसी वर्ष कवच 4.0 सिस्टम से लैस हो जाएगी। खास बात है यह है कि मध्य रेलवे जोन से गुजरने वाली यह पहली ऐसी ट्रेन होगी। नवंबर माह के पहले सप्ताह से वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को उक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दरअसल, जून 24 में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) कवच 4.0 के उन्नत संस्करण की समीक्षा की। उसी दौरान तय हो गया था दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों में इसे सबसे पहले लगाया जाए। अब वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस को सबसे पहले कवच 4.0 से लैस करने की तैयारी की गई है।

वर्तमान में वाराणसी से नई दिल्ली के बीच दो वंदे भारत ट्रेन चल रही है। प्रयागराज होकर एक वंदे भारत सुबह तो दूसरी शाम के समय नई दिल्ली के लिए रवाना होती है। इन दोनों को ही कवच सिस्टम 4.0 सिस्टम से लैस करने की योजना है। वंदे भारत के बाद इस रूट पर चलने वाली राजधानी, शताब्दी, प्रयागराज एक्सप्रेस एवं अन्य प्रीमियम ट्रेनों को भी इससे लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

एडवांस वर्जन है कवच 4.0

स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ सिस्टम को रेलवे प्रशासन ने हादसे से बचाने के विकसित किया है। अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) द्वारा विकसित किया गया है। आपातकालीन स्थिति में लोको पायलट की लापरवाही या ब्रेक लगाने में विफल होने पर कवच अपने आप सक्रिय हो जाता है और चलती ट्रेन में ब्रेक लगाकर हादसे के खतरे को टाल देता है। पहले एनसीआर जोन को कवच के 3.2 वर्जन से लैस किया जाना था लेकिन अब एडवांस वर्जन 4.0 से लैस किया जाएगा।

कवच 4.0 में कुछ तकनीकी बदलाव किए गए हैं। इसके माध्यम से बेहद खराब मौसम में भी सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित होगा। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कवच 4.0 पर काम चल रहा है। वाराणसी से प्रयागराज होकर दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस को इससे लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी एवं आगरा के ध्यानार्थ - ट्रेनों में वसूली करने वाली 20 किन्नर भेजे गए जेल

ट्रेनों में यात्रियों से वसूली करने वाले किन्नरों के खिलाफ रेल सुरक्षा बल ने कार्रवाई की है। उत्तर मध्य रेलवे जोन में चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ ने कार्रवाई की। आरपीएफ ने प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल में 19 अगस्त से दो सितंबर तक अभियान चलाकर 59 किन्नरों को पकड़ा। इसमें से 20 को जेल भेज दिया गया, जबकि 6900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बता दें प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एनसीआर अमिय नंदन सिन्हा के निर्देश पर ही आरपीएफ ने यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले किन्नरों को पकड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें