विंध्याचल में दस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव भी माघ मेले के स्नान पर्व पर होगा। रेलवे प्रशासन ने इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से मकर संक्रांति पर 15 जनवरी, मौनी अमावस्या पर नौ और दस फरवरी, बसंत पंचमी पर 14 एवं 15 फरवरी को दस ट्रेनों का ठहराव करने की घोषणा की है।
माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व पर रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन पर होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है। स्नान पर्व के मौके पर सूबेदारगंज में प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस समेत कुल दस ट्रेनों का दो मिनट के लिए ठहराव होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा विंध्याचल में दस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव भी माघ मेले के स्नान पर्व पर होगा। रेलवे प्रशासन ने इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से मकर संक्रांति पर 15 जनवरी, मौनी अमावस्या पर नौ और दस फरवरी, बसंत पंचमी पर 14 एवं 15 फरवरी को दस ट्रेनों का ठहराव करने की घोषणा की है।
यहां प्रयागराज-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस रात 10.20-10.22 बजे, नई दिल्ली-प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 6.10-6.12 बजे, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस रात 10.40-10.42 बजे, नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर सुबह 5.38-5.40 बजे, प्रयागराज-आनंद विहार हमसफर रात 10.40-10.42 बजे, आनंद विहार-प्रयागराज हमसफर सुबह 5.38-5.40 बजे, प्रयागराज-बीकानेर रात 11.20-11.22 बजे, बीकानेर-प्रयागराज सुबह 4.08-4.10 बजे एवं गाड़ी संख्या 20403 प्रयागराज-बीकानेर रात 11.20-11.22 बजे और 20404 बीकानेर-प्रयागराज सुबह 4.08-4.10 बजे आगमन-प्रस्थान होगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर विंध्याचल में भी उक्त अवधि में दस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव रहेगा। इसमें हावड़ा जोधपुर सुबह 11.05-11.07 बजे, जोधपुर-हावड़ा शाम 4.35-4.37 बजे, हावड़ा-बीकानेर सुबह 11.05-11.07 बजे, बीकानेर-हावड़ा शाम 4.35-4.37 बजे, कामाख्या-दिल्ली शाम 5.58-6.00 बजे, दिल्ली-कामाख्या सुबह 8.58-9.00 बजे, लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ सुबह 5.50-5.52 बजे, डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक शाम 7.05-7.07 बजे, लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी सुबह 5.50-5.52 बजे एवं गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक शाम 7.05-7.07 ठहराव रहेगा।