पुलिस ने मौके से माफिया के भांजे विकल्प श्रीवास्तव उर्फ गोलू पुत्र तरुण कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर निवासी महेंद्र यादव, सच्चिदानंद यादव उर्फ सचिता, बरेठी थाना थरवई निवासी चंद्रमोहन उर्फ बब्लू यादव को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 9 एमएम व 32 बोर की दो पिस्टलें, 315 बोर का तमंचा, आल्टो कार, लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी सिमकार्ड आदि बरामद हुए थे।
पहली बार प्रयागराज की अदालत में पेश होगा डॉन बबलू श्रीवास्तव
जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि और विशेष अधिवक्ता अपराध आरपी सिंह ने बताया कि अब इस बहुचर्चित अपहरण कांड में माफिया ओम प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ बबलू श्रीवास्तव समेत अन्य अभियुक्त उसके भांजे विकल्प श्रीवास्तव, सच्चिदानंद यादव, महेंद्र यादव, चंद्रमोहन यादव, विनीत परिहार, संकल्प श्रीवास्तव, संदीप चौधरी उर्फ राजेश कुमार, राकेश सिंह और गोलू उर्फ अभिषेक यादव के बयान दर्ज किया जाएगा। जिसके लिए अदालत ने बुधवार को माफिया को तलब किया है। यह पहला मौका होगा जब माफिया बबलू श्रीवास्तव प्रयागराज की अदालत में पेश होगा।