शाइस्ता ने मैनपुरी उपचुनाव व मदरसों पर भी अपनी बात रखी। कहा कि धार्मिक शिक्षा का हक सबको है, ऐसे में सरकार को मदरसों के संबंध में नीति पर पुन: विचार करना चाहिए। उधर, आरोपों के संबंध में आईजी डॉ. राकेश सिंह ने सिर्फ इतना कहा कि शासन के आदेश पर माफिया व उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह जारी रहेगी।
मैनपुरी से शिवपाल को है चुनाव लड़ने का हक
अतीक की पत्नी शाइस्ता ने मैनपुरी उपचुनाव में शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाने की हिमायत की। शाइस्ता ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाने पर कहा कि वह मुलायम परिवार का खून नहीं हैं। वहां से चुनाव लड़ने का हक शिवपाल यादव को है।
बसपा ने साधी चुप्पी
एआईएमआईएम से बसपा के गठबंधन वाले बयान पर बसपा के स्थानीय नेता कुछ भी कहने से बचते रहे। जिलाध्यक्ष बाबू लाल भंवरा का कहना है कि अभी तक उनके पास पार्टी आलाकमान की तरफ से ऐसी कोई सूचना नहीं है। पार्टी के बड़े नेता जो निर्णय लेंगे, उसको सभी कार्यकर्ता मानेगे।
पांच बार विधायक, एक बार सांसद रह चुका है अतीक
उत्तर प्रदेश की राजनीति में अतीक अहमद को एक खतरनाक बाहुबली नेता के तौर पर जाना जाता है। वो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की लोकसभा सीट फूलपुर से सांसद रह चुका हैं। इसके पहले वह शहर पश्चिमी सीट से लगातार पांच बार विधायक रह चुका है। प्रयागराज में कभी उसके नाम का सिक्का चलता था। बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के बाद उसकी मुश्किलें बढ़ने लगीं और फिर वह कभी जनता का विश्वास नहीं जीत सका।
एआईएमआईएम ने 2022 में शहर पश्चिमी से बनाया था प्रत्याशी
माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 2022 में शहर पश्चमी से अपना उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन ऐन वक्त पर शाइस्ता परवीन ने पर्चा दाखिल करने से इनकार कर दिया था।