फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माफिया अतीक के सहयोगी ने बाउंड्रीवॉल गिराई, पिस्टल सटाकर मांगी रंगदारी

Thu, 24 Oct 2024 02:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

22 अगस्त को सुबह 11 बजे अतीक का सहयोगी जयप्रकाश दुबे अपने साथियों किशन लाल, जितेंद्र मिश्रा निवासी शाहा उर्फ पीपलगांव व 20-21 अज्ञात संग राइफल, अवैध तमंचे, बम से लैस होकर आया और बाउंड्रीवाल गिराने लगा। वीडियो बनाने और विरोध करने पर जेपी दुबे ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद भले ही न हो लेकिन उसके सहयोगियों के धमकाने और रंगदारी मांगने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। एयरपोर्ट क्षेत्र में अतीक के मददगार ने एक युवक की बाउंड्रीवॉल ढहा दी और पिस्टल सटाकर धमकाते हुए 43 हजार रुपये वसूल लिए। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपी समेत तीन नामजद व 21 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। रिपोर्ट अरुण सिंह निवासी चंद्रभानपुर थाना एयरपोर्ट ने दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अरुण सिंह ने बताया कि उनकी आठ बिस्वा जमीन गांव में ही है। आरोप है कि 22 अगस्त को सुबह 11 बजे अतीक का सहयोगी जयप्रकाश दुबे अपने साथियों किशन लाल, जितेंद्र मिश्रा निवासी शाहा उर्फ पीपलगांव व 20-21 अज्ञात संग राइफल, अवैध तमंचे, बम से लैस होकर आया और बाउंड्रीवाल गिराने लगा। वीडियो बनाने और विरोध करने पर जेपी दुबे ने उस पर हमला बोल दिया।

थाना एयरपोर्ट व डीसीपी नगर से शिकायत पर थानाध्यक्ष एयरपोर्ट ने उन्हें कई बार थाने पर बुलाकर पंचायत की। 30 अगस्त को पीड़ित जब थाने पर जाकर थानाध्यक्ष से बात कर रहा था तो जेपी दुबे आ गया और थाने में बैठकर धमकाने लगा। घर जाते वक्त रास्ते में रोककर कनपटी पर पिस्टल रखते हुए 10 लाख रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर कहा कि तुम्हारे पिता की तरह ही तुम्हारी भी हत्या कर दी जाएगी। जिसके बाद अरुण सिंह ने उसे 43 हजार नकद दे दिए। शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

35 दिन बाद लिखा मुकदमा

वादी का यह भी आरोप है कि एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश के 35 दिन बाद मुकदमा लिखा। आरोप यह भी लगाया कि घटना वाले दिन थाने में पुलिस अतीक के सहयोगी आरोपी को चाय पिलाती रही। इस मामले में एयरपोर्ट थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद है। जहां तक मुकदमा लिखे जाने की बात है तो कोर्ट के आदेश के साथ एप्लीकेशन नहीं थी। इसी वजह से कुछ विलंब हुआ।
विज्ञापन

माफिया के शूटर के गुर्गों का लग रहा जमघट, शिकायत

अतरसुइया के सत्तीचौरा में माफिया के शूटर के गुर्गों के जमघट लगने से स्थानीय लोग खौफजदा हैं। इस मामले की पुलिस से शिकायत भी की गई है। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक, माफिया अतीक के शूटर के गुर्गे मोहल्ले में अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। रोजाना रात को यहां आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का जमघट होता है जो ऑनलाइन सट्टा, जुआ का संचालन करते हैं। शिकायत में एक तस्वीर भी संलग्न की गई है। एसीपी करेली अजेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच पड़ताल कराई जा रही है। थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें