कल्याणी देवी से उतारे गए भोपू दिए गए वेद विद्यालय में
इस मौके पर परवेज अख्तर अंसारी, इरशाद उल्ला समेत कई लोग मौजूद रहे। उधर, महाशक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर से उतारे गए लाउडस्पीकर भी दारागंज के वेद विद्यालय को दान कर दिए गए। अफसरों की मौजूदगी में रात करीब आठ बजे माम कल्याणी देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. सुशील पाठक ने दो लाउडस्पीकरों को दारागंज के संस्कृत वेद विद्यालय को दान किया। वेद ऋचाओं के सस्वर गान में अब इन लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल किया जाएगा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया की सीएम योगी की अपील से प्रभावित होकर उन्होंने मंदिर से उतारे गए लाउडस्पीकरों को वेद विद्यालय को दान करवाया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोर्ट के आदेश के बाद सीएम योगी की पहल पर शहर के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए थे। तब मंदिर हों या फिर मस्जिद, हर धर्मस्थलों से मौलवी-मुतवल्लियों और पुजारियों ने लाउडस्पीकर अपनी स्वेच्छा से उतरवा दिया था। इसके अलावा बड़ी संख्या में लाउडस्पीकर की आवाज कम कर दी गई थी।