32 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
इनके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के लिए आठ नामांकन पत्र बिके हैं। नामांकन प्रक्रिया तीन अक्तूबर तक चलेगी। इस बीच रिटर्निंग ऑफिसर प्रमोद कुमार (आईपीएस) ने पाठशाला में पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया है। महामंत्री कौटिल्य ने बताया कि मारपीट का आरोप लगाने वाले रतन खरे ने अपने जवाब में इस तरह की घटना से इन्कार किया है। इसलिए उनको जारी किया गया नोटिस निरस्त कर दिया गया है।
दूसरे जिन सदस्यों का जवाब संतोषजनक नहीं आया है, उन्हें फिर नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का मौका दिया गया है। उनका जवाब आने पर अध्यक्ष अपने अधिकार से उसे या तो निरस्त करेंगे या फिर डिसेबिलिटी कमेटी को प्रेषित कर देंगे। इसके बाद एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में उन पर निर्णय लिया जाएगा। केपी ट्रस्ट के चुनाव में इस बार कुल 32 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कहा जा रहा है कि इस चुनाव में जर्मनी, शिकागो से भी मतदाता यहां मताधिकार का प्रयोग करने आएंगे।
तीन अक्तूबर तक होगा नामांकन दाखिला
कायस्थ पाठशाला मुख्यालय में तीन अक्तूबर तक नामांकन दाखिला किया जाएगा। अवकाश के दिनों को छोड़कर दिन के 11 से शाम चार बजे तक मामांकन पत्रों की खरीद और दाखिले किए जा सकते हैं। वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य सुभाष प्रकाश के समक्ष नामांकन दाखिला किया जा रहा है।