फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनर रिंग रोड केंद्र की प्राथमिकता सूची में शामिल, भूमि अधिग्रहण आरंभ

विज्ञापन
Inner ring road included in priority list of center, land acquisition started
विज्ञापन
प्रयागराज। लंबे प्रयासों के बाद अंतत: पांच हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इनर रिंग रोड परियोजना को केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय की प्राथमिकता सूची में शामिल कर लिया गया। प्राथमिकता सूची जारी होने के साथ ही प्रयागराज के विकास की अब तक की सबसे बड़ी सड़क परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया गया है। पोर्टल खुलने के बाद प्रभावित गांवों के साथ ही एनलाइनमेंट के अनुसार जरूरी सूचनाओं की ऑन लाइन फीडिंग शुरू कर दी गई है। एनएचएआई के अफसरों ने शुक्रवार को इनररिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का सर्वे आरंभ होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

इस परियोजना को केंद्र की प्राथमिकता सूची से बाहर किए जाने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इसकी उपयोगिता बताई थी। इसके अलावा डीएम व एनएचएआई के अफसरों ने भी इनररिंग रोड को प्रयागराज के विकास के लिए रूरी बताते हुए रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट के बाद केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से इस परियोजना को प्राथमिकता सूची में फिर से शामिल करते हुए सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के साथ ही भूमि अधिग्रहण सर्वे के लिए ऑन लाइन पोर्टल भी खोल दिया गया।
इसी के साथ ऑन लाइन भूमि सर्वे और अधिग्रहण संबंधी प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। परियोजना के एनलाइनमेंट के मुताबिक कौड़िहार से सहसो तक इनर रिंग रोड बनाई जानी है। 68 किमी लंबी इस फोर लेन इनर रिंग रोड के किनारे आठ नए टाउनशिप बसाने की भी परिकल्पना की गई है। इस इनर रिंग रोड पर गंगा -यमुना पर तीन नए पुल और सात आरओबी भी प्रस्तावित हैं। इसे शहर से कटे गंगा-यमुना के कछारी इलाके से होकर कौड़िहार के पास सलहा से पुराने एनएच-2 से होकर दांदूपुर से निकाला जाएगा। इसके बाद महुआरी और सरस्वती हाईटेक सिटी के बीच से होकर अंदावा होते हुए इसे सहसो के पास मिलाने की योजना तैयार की गई है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही इस परियोजना पर काम आरंभ कराया जाएगा। सबसे पहले गंगा-यमुना पर पुलों का निर्माण कराने की योजना है।
विज्ञापन

कोट
इनर रिंग रोड परियोजना को प्राथमिकता सूची में शामिल करने संबंधी निर्देश आ गया है। सूची जारी होने के साथ ही काम शुरू करा दिया गया है। एके राय, परियोजना निदेशक, एनएचआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें