फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षयवट का एक्सपर्ट कमेटी आज करेगी मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। माघ मेला से पहले मूल अक्षयवट को आम श्रद्धालुओं को खोलने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। मूल अक्षयवट खोलने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने सेना और अफसरों की कमेटी गठित की है। यह कमेटी शनिवार को किले में स्थित मूल अक्षयवट और सरस्वती कूप के रास्तों की स्थिति व अवस्थापना सुविधाओं के बारे में अपनी रिपोर्ट देगी। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर माघ मेला से पहले अक्षयवट को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। बाढ़ के दिनों में सड़कों से लेकर किला द्वार तक पानी भर जाने की वजह से अक्षयवट व सरस्वती कूप को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

मूल अक्षयवट को खोलने के लिए सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें सेना व प्रशासन के अलावा पर्यटन, पीडीए, नगर निगम व पुलिस के भी अफसरों को शामिल किया गया है। अफसरों की यह टीम शनिवार को मूल अक्षयवट के मार्ग के साथ ही अवस्थापना सुविधाओं का जायजा लेगी। किले में मूल अक्षयवट मार्ग पर एक साथ कितने श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाए, इसका भी अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद सेना व मेला प्रशासन के समन्वय से मूल अक्षयवट को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। मेलाधिकारी रजनीश मिश्र ने बताया कि इसके लिए गठित कमेटी शनिवार को मौका मुआयना करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही मूल अक्षयवट को खोलने की रूपरेखा पर सेना की सहमति से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें